STORYMIRROR

ARYAN KUMAR

Inspirational Others

4  

ARYAN KUMAR

Inspirational Others

नमो नव भारत

नमो नव भारत

1 min
11

नमो नव भारत 


नमो नमो, नव भारत के नायक

जो खींच रहे हैं विकास की नई रेखाएं,

और सपनों को दे रहे हैं नई उड़ानें।

हर गाँव, हर शहर अब है जुड़ रहा,


डिजिटल क्रांति से नया भारत है उभर रहा।

हर किसान के चेहरे पर है उम्मीद की रौशनी,

हर मजदूर की मेहनत बन रही है कहानी।

शिक्षा का दीप अब जल रहा हर घर में,


नारी शक्ति भी अब है अग्रसर हर डगर में।

नवाचार और विज्ञान की भी है झलक,

विश्व के मंच पर गूँज रही भारत की धमक।


पकड़ रहा हैं अब तेज रफ़्तार को,

चूम रहा हैं चाँद को |

जोड़ रहा हैं शहर-शहर,

खत्म हो रही हैं दूरियां |


दौड़ रही अब भारत में तेज रेल,

जीत रहा है हर खेल,

नमो-नमो, नमो मेरे नव भारत,

बढ़ो-बढ़ो, बढ़ो तुम भारत |


पा रहा हर क्षेत्र में एक मुकाम,

हर देश का मुख्य लें रहा हैं भारत का नाम |

मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया यही हैं नारा,

उन्नत, समृद्ध और प्रगतिशील की राह पर

भारत हमारा |


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational