STORYMIRROR

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

4  

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

निर्गुणी नर निगोड़ा

निर्गुणी नर निगोड़ा

2 mins
409


हरि ओम तत्सत

हरि ओम तत्सत 

रटा कर रटा कर 

तेरे बिगड़े काम बन जायेंगे

माला हरि के नाम की 

जपा कर जपा कर 

जख्म सभी भर जाएंगे 

रे प्राणी तेरे ज़ख्म 

सभी भर जायेंगे ।।

रोता रहा उम्र भर तू तो

पुण्य किया ना कुछ भी 

इस जग में आकर अबोध

तूने ना कर्म किया कुछ भी

बना अकर्मा हुआ वियोगी

माया समझी ना इस देह की 

देह को माना सब कुछ तूने 

देह को माना सब कुछ तूने 

कैसा निपट निगोड़ी रे 

कैसा निपट निर्गुणी

सांझ हुई जब जीवन की तो 

पागल बन बौराया रे प्राणी 

पगला बन बौराया 

हांथ से निकला रेत सा जीवन 

तू कब पकड़ ही पाया 

कैसा निपट निगोड़ी रे 

प्राणी कैसा निपट निगोड़ी


हरि ओम तत्सत

 हरि ओम तत्सत 

रटा कर रटा कर 

तेरे बिगड़े काम बन जायेंगे

माला हरि के नाम की 

जपा कर जपा कर 

जख्म सभी भर जाएंगे 

रे प्राणी तेरे ज़ख्म 

सभी भर जायेंगे ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational