STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Romance

4  

Bhawna Kukreti Pandey

Romance

नीला पड़ना

नीला पड़ना

1 min
357

हर शख्श

जो इश्क़ में पड़ा हो

जरूरी नहीं

जिंदगी में भी

आबाद ही हो जाए।

कुछ लोग

ऐसे भी मिलते है

जो इश्क़ में

जहरीले हो जाते हैं

खुद के लिए।

उनके पास

नहीं होता कोई बहाना

मुस्कराहट संग

झुठलाना

प्रेमी की उपेक्षा को।

छलनी हुआ

रहता है उनका मन

फिर भी स्नेहिल

होते है वहीं

जहां दुखता है मन।

बौखलाये से

अक्सर खुद पर

सहेजते हैं

धुँधलाता रिश्ता

उम्मीदों का।

इन्ही को

झकझोर कर

जगाता है

समय कठोरता से

अचानक।

बिखरते हैं

जज्ब करते हुए

नीले पड़ते जाते हैं

इश्क़ में

लाल रंग से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance