STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

नई चाहत

नई चाहत

1 min
635


इश्क सिर्फ दिलों को दस्तक देता है

देखो क्या होता है कमाल


नई चाहत है दिल बेकाबू है

अब देखते हैं दो दिलों का हाल


यूँ दरमियाँ है जो दूरियां

बर्दाश्त करने की चाह नहीं है


पुराना होता तो इंतजार करते

पर अभी तो यह चाह नई है


तुम आ जाना मिलने चुपके से

वहीं जहां हमारे इश्क की वादी है


तेरी राह में पलके बिछी होंगी

तुझे पता नहीं तू मेरी शहजादी है


ना आई तो याद रखना फिर

मैं भी तुझे यूँ ही तड़पाऊंगा


तू बुलाती रहेगी लाख मगर

मैं कभी मिलने नहीं आऊंगा


बातें सुनकर अपने आशिक का

वो महबूबा भी कुछ बोल पड़ी


चलो माना कि नई चाहत है

तो फिर नया अपना अंदाज रखो


गर्माहट देने तुम्हें हम खुद आएंगे

बस तुम नरम अपना मिजाज रखो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance