STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Action Others Children

4  

संजय असवाल "नूतन"

Action Others Children

नेताजी..(बाल कविता)

नेताजी..(बाल कविता)

1 min
239

नेताजी का क्या कहना

कहते सबसे मीठे बोल

पहने कुर्ता और पैजामा

पहने अक्सर टोपी गोल।

बक बक करते भाषण देते

पीटे अपने काम का ढोल

हवा हवाई बातें इनकी

खुद ही खोले अपनी पोल।।

पांच साल में दिखते अक्सर

बस वोट मांगने आ जाते हैं 

चिकनी चुपड़ी बातें करके

फिर खोल में खुद छिप जाते हैं।

जनता जाए भाड़ में इनके

मालामाल खुद हो जाते हैं 

अपना विकास कर पांच साल में

ये साहब खुद बन जाते हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action