STORYMIRROR

Hemant Kumar Saxena

Abstract

4  

Hemant Kumar Saxena

Abstract

नारीप्रधान देश

नारीप्रधान देश

1 min
292

बदलेगा ये देश की देखो क्या होगा,

भविष्य बने परदेश की देखो क्या होगा,


नारी बने प्रधान देश की,

नारी बने ईमान देश की,

नारी ही सम्मान देश की,

नारी होगी जान देश की,


भ्रूणहत्या पुरुष की होगी,

नारी बने अभिमान देश का,

शैतानों में नाम पुरूष का,

नारी बने सम्मान देश का,

 

बदलेगा ये देश की देखो क्या होगा,

भविष्य बने परदेश की देखो क्या होगा,


नारी प्रधान जब देश ये होगा,

पुरूषों का परिवेश ये होगा,

पुरूष बनेंगे इज्ज़त घर की,

बलात्कार मुक्त जब देश ये होगा,


नारी की ही बात चलेगी,

पुरूष की ना औकात चलेगी,

पुरूष भी अबला कहलायेगा,

नारी झण्डा लहरायेगा,


बदलेगा ये देश की देखो क्या होगा,

भविष्य बने परदेश की देखो क्या होगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract