STORYMIRROR

Rishabh Tomar

Inspirational

3  

Rishabh Tomar

Inspirational

नारी

नारी

1 min
300

धरती से लेकर अम्बर तक

नारी की ही माया है

देव दनुज मानव दानव सब 

नारी की ही छाया है


जो भी भू पर आया उसको 

नारी ने ही जाया है

सृष्टि के कण कण में होता

नारी का ही साया है


चीर हरण पर मौन साध कर

नारी का अपमान किया

उसी समय से कौरव दल ने 

निज कुटुंब बेजान किया


लाज बचाई द्रौपदी की तब

कृष्ण का ईश्वर नाम हुआ

भीष्म पितामह मौन रहे तो

शर शैय्या विश्राम हुआ


शक्ति स्वरूपा जगदम्बा है

नहीं कभी वो है अबला

विश्व मंच पर जाकर देखो

नारी है सबसे सबला


दुनिया को दुनिया करती है

बहना माँ पत्नी बनकर

है इतिहास साक्षी रक्षा

करती है काली बनकर


शक्ति स्वरूपा जगदम्बा

माँ देवी रूप में रहती है

जन्म मृत्यु और मोक्ष मुझे में

दुर्गा बनकर कहती है


भले कोई भी दौर हो जग में

इसका है सम्मान हुआ

मगर ऋषभ कुछ दुष्ट जनों ने

नारी का अपमान किया



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational