STORYMIRROR

डॉ मधु त्रिवेदी

Inspirational Others

4  

डॉ मधु त्रिवेदी

Inspirational Others

नारी सशक्तिकरण

नारी सशक्तिकरण

1 min
234

आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू , सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो


अम्बर जैसी तेरी ऊँचाई 

झील जैसी तेरी गहराई 

पुरुष तत्व जिसका मूल 

प्रकृति में वही छवि आई 


नारी से भी हो नर पूर्ण, ऐसा तुम्हारा स्वामित्व हो 

आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू, सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो 


ज्ञान का प्रवाहमयी स्रोत 

कुल मर्यादा से ओतप्रोत 

तुमसे शिव का ओजस 

जीवन नैया का युद्धपोत हो 


नारी बिन न मिटे नर की पशुता, ऐसा विश्वास मनुष्यत्व है

आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू, सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो 


प्रथम पाठशाला जन की

सभ्यता संस्कृति मन की

नग जैसी स्थिर अडिगता 

व्यापता हो रज कण की


वेद पुराण गाते है जिसको, ऐसे नर का पांडित्य हो

आधी आबादी का प्रतिनिधित्व तू, सृष्टि का सुन्दर व्यक्तित्व हो 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational