STORYMIRROR

Priti Chaudhary

Inspirational

4  

Priti Chaudhary

Inspirational

नारी शिक्षा

नारी शिक्षा

1 min
1.1K

आओ नारी शिक्षा का दीप जलाएं,

 हम अज्ञानता का तिमिर मिटाएं ।


बेटी को जीवन में आगे बढ़ने दें,

 कामयाबी का इतिहास गढ़ने दे ।

पढ़ा लिखा कर बेटी स्वावलंबी बनाएं।

 आओ नारी शिक्षा का दीप जलाएं।।


 शिक्षा से दूर होगा तिमिर राह का,

 स्वप्न पूर्ण होगा उसकी निगाह का ,

बेटी को आत्मनिर्भर सुशिक्षित बनाएं।

 आओ नारी शिक्षा का दीप जलाएं।।


कलम उसकी, नौका पतवार बने,

 उसके जीवन में शिक्षा उपहार बने,

 उसके प्रयासों को सार्थक बनाएं।

आओ नारी शिक्षा का दीप जलाएं।।


 बेटी को पढ़ा कर काबिल बना दें,

 आसान उसकी राह मंजिल बना दें,

 उसे सफलता के शिखर पर पहुंचाएं।

आओ नारी शिक्षा का दीप जलाएं।।


 आगामी भविष्य में उसे ना कोई करे प्रताड़ित ,

उसे शिक्षा के आभूषणों से करें सुशोभित ,

उसे उसकी सामर्थ्य से परिचित कराएं।

 आओ नारी शिक्षा का दीप जलाएं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational