STORYMIRROR

NEERAJ SINGH

Inspirational

3  

NEERAJ SINGH

Inspirational

नारी का धीरज

नारी का धीरज

1 min
360

माँ का चेहरा उतरा देखा

आँखों में ख़तरा देखा 

चिंता में वह डूबी थी

जंग होगी खबर सुनी थी 


आँखों का तारा सेना में 

नवेली बहू अंगना में 

दुःख कौन किसका बांटे

आँसू सबके नैना में 


बच्चों का मुंह देखकर

करती है वह श्रृंगार 

अंखियों में आँसू 

और चेहरे पर मुस्कान


विपत्ति काल में धीरज धरती

यही है नारी की पहचान

दुःख सह कर हिम्मत देती

उसकी ममता बड़ी महान


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational