STORYMIRROR

Swapna Wankhade

Inspirational

4  

Swapna Wankhade

Inspirational

मुस्कुराहट

मुस्कुराहट

1 min
279

बुरे अनुभवो से सीख लो

मत छोडो नेकी और सच्चाई

इंसानो की बात क्या करना

अंधेरे में साथ छोडती पारछाई


बदलाव जीवन का एक भाग है

हमेशा नही रहती एकसी परिस्थिती

हर युद्ध सिर्फ जितने के लिये नही

लड़ा जाता हैं दर्ज कराने उपस्थिती


बीती बातों के बारे मे क्यों बोलना

आगे बढना हैं सबकुछ पीछे छोड

जिंदगी सीधी कभी नहीं चलती

आते उस में हर दम टेढ़े मेढे मोड


हमेशा मन से चौकन्ना रहो

जब भी लगे खतरे की सुगबुगाहट

हर गम को मन मे ही रख कर

चेहरे पर सदा बनाये रखे मुस्कुराहट!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational