STORYMIRROR

Pooja Kalsariya

Inspirational

4  

Pooja Kalsariya

Inspirational

मुस्कुरा दिया करती हूँ.....

मुस्कुरा दिया करती हूँ.....

1 min
241

उलझनें हैं बहुत

      सुलझा लिया करती हूँ 

फोटो खिंचवाते वक्त मैं अक्सर

      मुस्कुरा दिया करती हूँ.....!


क्यों नुमाइश करूं मैं अपने

      माथे पर शिकन की

मैं अक्सर मुस्कुरा के

      इन्हें मिटा दिया करती हूँ


क्योंकि


जब लड़ना है खुद को खुद ही से......!

तो हार और जीत में

कोई फर्क नहीं रखती हूं.....!


हारूँ या जीतूं कोई रंज नहीं है

      कभी खुद को जिता देती हूँ 

कभी खुद ही जीत जाती हूं

       इसलिए भी मुस्कुरा दिया करती हूँ ॥


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational