STORYMIRROR

Mahavir Uttranchali

Romance

4  

Mahavir Uttranchali

Romance

मुझे क़त्ल होना भी मन्ज़ूर है जी

मुझे क़त्ल होना भी मन्ज़ूर है जी

1 min
499

अगर इश्क़ का यही दस्तूर है जी 

मुझे क़त्ल होना भी मन्ज़ूर है जी 


अजन्ता की मूरत लगे यार मुझको 

बचाये खुदा चश्मे-बददूर है जी 


तसव्वुर में बांधे उसे यार कैसे 

पहुँच से मिरी वो बहुत दूर है जी


शुरू सब उसी से, फ़ना सब उसी पे 

ज़मीं की धनक है, अजब नूर है जी


ज़माना उसे क्यों गुनहगार कहता

'महावीर' आशिक़ तो मजबूर है जी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance