मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
चैत्र मास नवमी तिथि ,पावन अयोध्या धाम
राजा दशरथ के भवन,जन्मे पुरुषोत्तम राम।
जन्म से जिनके धन्य हुआ,सकल अयोध्याधाम
हरि विष्णु के अवतारी,श्रीराम है उनका नाम।
माता-पिता-गुरु सेवा से,पाए जग में यश महान
हरि विष्णु के अवतारी , श्रीराम है उनका नाम।
प्रेम-बंधुत्व की कायम की,जग में अमिट मिसाल
शिवधनुष तोड़ स्वयंवर में,रचाए सिया संग ब्याह
हरि विष्णु के अवतारी , श्रीराम है उनका नाम।
पिता का वचन निभाने को,काटा चौदह बरस वनवास
कीर्ति पताका जिसकी फहरी,देखो सकल ब्रह्मांड
हरि विष्णु के अवतारी , श्रीराम है उनका नाम।
सुर- नर- मुनि जन सब ,करते जिनका गुणगान
सुमिरन से जिनके कटे , जन - जन के संताप
हरि विष्णु के अवतारी, श्रीराम है उनका नाम।