STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

4  

ritesh deo

Abstract

मजाक

मजाक

2 mins
252

मजाक होता क्या है

किसी को चिढाना मजाक है क्या

किसी को सताना मजाक है क्या


किसी को छेड़ना मजाक है क्या

किसी को बोलने ना देना मजाक है क्या

किसी की बातो को काटकर

अपनी बात मनवाना मजाक है क्या

मजाक मजाक मजाक मजाक मजाक


मजाक कोई शब्द नहीं किसी के जीने का सहारा है 

तो कहीं किसी की आत्महत्या का इशारा है

मजाक बहुत ही दिलचस्प शब्द है जिंदगी का 

तो कहीं मजाक बहुत ही भद्दा शब्द है मौत का


मजाक ना हो गया कोई समंदर का किनारा है

कोई मजाक में बनता है तो कोई मजाक में डूबा है

मजाक मजाक मजाक मजाक मजाक

मजाक का नाम ना दो उसको जो तुम करते हो

मजाक का नाम ना दो जो तुम समझते हो


मजाक होता क्या है, ये जानते हो क्या 

मजाक जानते हो क्या।।

मजाक उसको कहते है 

जब दोनों पक्क्षो को खुशी मिले बात से 

जब दोनों जन तैयार होते है बात करने को


मजाक वो नहीं होता कि तुम

अंजान से करने लग जाओ

मजाक वो नहीं होता

जब सामने वाला मजाक सहने के मूड में ना हो 


मजाक वो नहीं होता की तुम अपने मजे के लिए

दूसरे के घर में घुस जाओ

मजाक वो नहीं होता की अपनी चंद खुशियों के लिए ,

तुम दूसरो कि भावनाओं को ठेस पहुंचा दो


मजाक मजाक मजाक मजाक मजाक

मजाक वो नहीं होता जो तुम जानते हो

मजाक किसी को जीने की किरण दे सकता है 

तो मजाक ही किसी को मरने की प्रेरणा भी देता है


कभी किसी की अनुमति के बिना 

किसी से मजाक करना मजाक नहीं होता ।

तो कृपया ऐसी गलतियों को मजाक का नाम ना दे

और किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract