मिशन चंद्रयान...!
मिशन चंद्रयान...!
मिशन पहला
बेशक अधूरा रह गया
जब चाँद पर
कदम बढ़ाया था,
पग भी डगमगाए थे हमारे
पर हौसला
ना तोड़ पाया था ।
थी उम्मीद दिल में
एक ना एक दिन
फहरायेंगे तिरंगा चाँद पर,
आज कामयाब हुई
मेहनत इसरो की
जब 'विक्रम' ने की
चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग ।
रख कर चाँद पर कदम
इतिहास में नाम
हमने अमर कर दिया,
साराभाई की प्रेरणा से
विश्व पटल पर
वैज्ञानिकों ने भारत माँ का
शीश ऊंचा कर दिया ।
चहुँ दिशाओं में
अब गूंज रहा
भारत का ही गुणगान है,
मिली एक नई पहचान
हमें अंतरिक्ष में
हर भारतीय का
स्वाभिमान है ।
