STORYMIRROR

Seema Sharma

Children

4  

Seema Sharma

Children

मीठे -मीठे बोल

मीठे -मीठे बोल

1 min
567

जब भी अपना मुँह खोलो

मीठे मीठे बोल बोलो

राज दुलारे कहलाओगे

सबके प्यारे बन जाओगे


कटु वचन ना किसी को बोलो

बोलने से पहले शब्दों को तोलो

मृदुभाषी तुम कहलाओगे

सबके प्यारे बन जाओगे


सबको भाते मीठे बोल

इनमें ना लगता कोई मोल

सोच समझकर तुम बोलो

जब भी तुम शब्दों को बोलो


सब के दिलों में बस जाओगे

मीठे मीठे बोल तुम गाओगे

व्यवहार कुशल तुम कहलाओगे

सबके प्यारे बन जाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children