STORYMIRROR

Seema Sharma

Inspirational

4  

Seema Sharma

Inspirational

प्रत्येक क्षण बहुमूल्य है

प्रत्येक क्षण बहुमूल्य है

1 min
570

प्रत्येक क्षण बहुमूल्य है

करो इसका सदुपयोग

लौटकर आएगा ना दोबारा

करो ना इसका दुरुपयोग


जी लो अपनी खुशी

इस प्रत्येक पल में

ना जाने कब खिंच जाए 

डोर आज कल में


खुश रहो खुशियाँ बांटो

है नियति का संयोग

प्रत्येक क्षण बहुमूल्य है

करो इसका उपयोग


प्रत्येक क्षण का कर सदुपयोग

आगे ही बढ़ते जाना

अच्छे कामों के द्वारा ही

जग में है नाम कमाना


अच्छे कर्मों का हिसाब होता है

बुरे कर्म करने वाला हमेशा ही रोता है

काटता है वही किसान फसल

जैसा बीज बोता है


प्रत्येक क्षण बहुमूल्य है

करो इसका सदुपयोग

ना लौटकर आएगा दोबारा

ना करो इसका दुरुपयोग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational