STORYMIRROR

Sangeeta(sansi) Singhal

Inspirational

3  

Sangeeta(sansi) Singhal

Inspirational

हम हिंदुस्तानी , यही गर्व यही अभिमान

हम हिंदुस्तानी , यही गर्व यही अभिमान

1 min
253

चलो दीप जलाए हम देश के नाम

आंगन में महक आए हम देश के नाम 

उस जवान और शहीद को हम सब का सलाम 

संकल्प ये उठाएं 

कतरा कतरा देश के नाम चलो सब मिलकर कर जाएं

संदेश घर-घर देंगे सब मिलकर एक रहेंगे

तभी तो होगा देश महान 

अपनी भाषा अपना वेश जब तक ना करोगे 

विश्व सम्मान के भागीदार फिर कैसे बनोगे ?

अपनी भाषा अपनी संस्कृति पर गर्व करें हर जवान

लुटा देता अपनी जवानी तुम पाश्चात्य में खोए हो कहां?

सलमान आमिर के नाम रटे पड़े बच्चे बच्चे को

किसने दी आहुति अपनी ना पता इस देश के बच्चे को

आओ उन्हीं वीरता की बातें बताएं

स्वतंत्रता कैसे मिली जन-जन को समझाएं 

ना जाने दे खाली वीरों के बलिदान 

अपनी भाषा अपनी संस्कृति पर तू गर्व कर,

कर अभिमान, कर अभिमान कर अभिमान हम हिंदुस्तानी हैं यही हमारा गौरव महान

यही हमारा गौरव महान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational