STORYMIRROR

Neelam Rane

Inspirational

3  

Neelam Rane

Inspirational

स्वतंत्रता एक नजरीया

स्वतंत्रता एक नजरीया

1 min
224

तुम एक डटे आगे पथ पर जब तक

विश्वास रखो हम शून्य हैं पीछे खड़े

नगण्य है पर अस्तित्वहीन नहीं

पर तुम्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे पल भर


तुम सीने पर घाव लेते हो

ताकी सांस ले सके हम 

सीना हमारा भी छलनी होता है

तिरंगे में लपटी हुई तुम्हारी छबि देखकर


तुम एक डटे आगे और हम शून्य है पीछे खड़े

तुम हम मिल के ही दस, सहस्त्र, लक्ष है...

साथ है यही ताकत है हमारी

और दुनिया मायने में कीमत है हमारी


ना टूटोगे तुम कभी पूरा यकीन है सबको

विश्वास रखो टूटेंगे हम भी नहीं

तुम जीत लाओगे जो भी हमसे छीन गया है

इस जीत को हम ले बढ़ेंगे उन्नति की दिशाओं में


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational