मेरी मासूमियत
मेरी मासूमियत
मासूमियत मेरी खोने लगी है
जैसे-जैसे मेरी उम्र होने लगी है
सच ही था जिसका ख़ुदा कभी,
अब वो ईबादत झूठ ढोने लगी है
दरिया की लहरों में ऐसे खो गये है
उम्र बढ़ने के साथ शातिर हो गये है
झूठ बोलना,जल्द बोलना सीख गये है
अब झूठ से दुनिया में प्रसिद्धि होने लगी है
अब नही रही है वो मासूमियत
जिसमे थी ख़ुदा की पाक मोहब्ब्त
लोग के भ्रम जाल में उलझ गये है
अब रिश्तेदारी स्वार्थ से होने लगी है
पत्नी,बच्चे के चक्कर मे,
ये मासूमियत रोने लगी है
सच, ईमानदारी के रिश्ते टूट गये है
जब से शादी बाद जिंदगी होने लगी है
