STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

मेरी मां मेरे लिए प्रेरणास्रोत

मेरी मां मेरे लिए प्रेरणास्रोत

1 min
1.1K

इस संसार में 

किसी के जीवन के निर्माण में 

उसकी मां से बढ़कर किसी अन्य का 

योगदान नहीं हो सकता 

मां न होती तो 

उसके बच्चे का जन्म ही नहीं होता 

वह उसकी जन्मदाता है 

फिर उसे पालती है 

स्नेह देती है 

आशीष देती है 

हर पल उसे छत्रछाया देती है 

मां की देखरेख से 

उसका बच्चा पनपता है 

एक बीज से पौधा 

फिर एक वयस्क पेड़ बन 

विकसित होता है 

अपनी मां की ही तरह 

फल देता है 

छाया देता है 

जीवन की राह पर 

पहला कदम तो 

मां ही तय कराती है 

जमीन से 

आसमान की छत तक 

पहुंचने की 

पहली सीढ़ी तो मां ही होती है 

मेरी मां ,

बेशक एक साधारण गृहणी थी 

खामोश रहती थी 

बहुत अधिक तेज तर्रार नहीं थी 

लेकिन 

उनके यही गुण बने 

मेरे लिए प्रेरणास्रोत 

घर का एक शांत वातावरण 

किसी को मानसिक शांति देने में 

सहायक होता है 

उनका आशा भरी दृष्टि से 

मेरी तरफ देखना और 

हर कठिन घड़ी में 

मेरे साथ खड़े रहना 

मुझे आत्मविश्वास से भर 

देता था 

उनके उच्च कोटि के संस्कार 

उनका नम्र व्यवहार 

उनका ममतामयी संसार 

उनका सानिध्य 

एक जादुई संसार से कम 

नहीं था 

मेरी अब तक की यात्रा में 

मेरी सफलता प्राप्ति में 

मेरे जीवन को संवारने में 

मेरी मां का एक महत्वपूर्ण 

योगदान है 

उनकी तपस्या का मोल 

मैं मरते दम तक

चुकाऊंगी 

अपने नाम के साथ साथ 

उनका भी जग में नाम 

रोशन कराऊंगी 

जीवन भर उन्होंने कोई 

लालसा नहीं करी 

कोई स्वर्ण का आभूषण नहीं 

पहना 

मैं उनके मार्गदर्शन से 

हमेशा प्रेरित रहूंगी 

उनका नाम इस जग से 

नभ तक 

चांद के परचम सा 

लहराऊंगी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational