मेरी कुछ पुरानी चीजें
मेरी कुछ पुरानी चीजें
मेरी कुछ पुरानी चीजें मेरे पास है,
मेरे बचपन कीयादों का खुशनुमा अहसास है,
वो सब रही मेरे दिल के करीब हमेशा
पर आज कुछ खामोश है।
मैं बहुत दूर हूँ उनसे, पर दूर नहीं उनके अहसाह से,
शायद जिंदगी की पुरानी किताब है,
मेरी कुछ पुरानी चीजें मेरे पास है,
मेरे बचपन की यादों का ख़ुशनुमा अहसास है।
आजकल इस्तेमाल करता हूँ नई चीजें मैं,
पुरानी चीजों से नहीं मेरा नाता कोई,
फिर भी लगता उनमें कुछ खास है,
पता नहीं क्या अंतर है नई चीजों और पुरानी चीजों में।
पुरानी चीजें गरीबी, नई चीजें अमीरी का खिताब है,
नई चीजें दूर भागती पुरानी चीजों से,
पुरानी गले लगाती नई चीजों को,
पुरानी इंतज़ार करती मेरा, मैं नई चीजों का।
नई चीजें हर पल बदलती रूप अपना,
पुरानी चीजें बदल के भी लगती है अपनी,
नई चीजों के लिए मैंने छोड़ा सब कुछ,
पुरानी चीजों ने मेरे इंतज़ार में सब कुछ।
पुरानी चीजों ने धूल खाई मेरे इंतज़ार में,
नई चीजों के लिए धूल हूँ मैं,
पुरानी चीजें निहारती मुझको घर के कोने से,
नई चीजों को निहारता मैं घर के एक कोने से।
पुरानी चीजों को कोई फैंकेगा घर से बाहर एक दिन,
पुरानी चीजे मिलेंगी मिट्टी में, इंतज़ार में मेरे,
शायद मुझको भी नई चीजें फैंकेंगी घर से बाहर एक दिन,
मिलूंगा मैं भी मिट्टी में।
मिल के मिट्टी में, मैं भी मिलूंगा अपनी पुरानी चीजों से,
मेरी कुछ पुरानी चीजे मेरे पास है,
मेरे बचपन की यादों का खुशनुमा अहसास है।
