STORYMIRROR

Ms Ishrat Jahan Noormohammed Khan

Abstract

4  

Ms Ishrat Jahan Noormohammed Khan

Abstract

मेरी जिंदगी

मेरी जिंदगी

1 min
276

ज़िन्दगी कोई अहसान नहीं करती

बस इंसान को शैतान करती है

जख्मों को कुरेद कर आम करती है

ज़िन्दगी को मौत के नाम करती है


मासूमों को देती है दर्द

शैतानों की बनती है हमदर्द

रुक जा ए इंसान

इस भ्रम के दलदल से

निकलना जरूरी है


कहीं ऐसा न हो

दुनिया खत्म हो जाये

ओर तेरे शतरंज के मोहरे थम जाए

चार दिन की ज़िंदगी है


जी ले अहसान करके

धर्म पर न लड़

इज्जत पर न लड़

दहेज पर न लड़

बेमानी पर न लड़


मत चुका कीमत उस चीज की

जो तेरी नहीं है क्योंकि

जिसे तू पैसे दे रहा है

वो तिजोरी तेरी नहीं है


गरीबों के जख्म भर रहे हैं

अमीरों के मरहम बढ़ रहे हैं

 इस दुनिया में कोई किसी का

नहीं यही सच है

ओर जो सच है

उसका कोई नहीं होता


और जो झूठ है उसके पास काफिले होते हैं

मुखे जरूरत नहीं किसीके साथ कि

मुझे जरूरी नहीं किसी के औकात की

मुझे जरूरत नहीं किसी के जज्बात की

मुझे जरूरत नहीं किसी के ऐतबार की


क्योंकि में इन्सान हूँ कोई खिलौना नहीं

जिसे तुम खेल लो

जब खेल खत्म हो जाये

तब मुखौटा उतार कर कहे दो 


अब तुम मेरे कोई काम की नहीं

इस लिए इंसान अपने काम से कम रख 

ईमान से ईमान रख

छोड़ दे मुखौटे का साथ

ओर जी ले सिर्फ अपने जज्बात।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract