STORYMIRROR

Jyoti Khari

Inspirational Children

4  

Jyoti Khari

Inspirational Children

मेरी जिंदगी

मेरी जिंदगी

2 mins
275

जिंदगी में गम इतने आए की अब लगने लगा

कहीं ना कहीं खुशियों से नाराज है मेरी जिंदगी

अपनों के बिछड़ जाने के बाद एहसास हुआ

कि अपनों के प्यार की मोहताज है मेरी जिंदगी

अपनों का कहीं पर जिक्र हो जाता है तो

अपनों की खट्टी मीठी यादें ताजा कर जाती है मेरी जिंदगी

बचपन में छोटी सी चोट लगने पर मां का दुलार और फ़िक्र अच्छी लगती थी

पर अब चोट लग जाने पर मरहम लगाने वाला कोई नहीं

और इसी बीच मेरी मां की याद दिला जाती है मेरी जिंदगी

बचपन में स्कूल में प्रथम आना

और पिता के चेहरे की खुशी कई गुना बढ़ जाना

उन लम्हों की याद दिला जाती है मेरी जिंदगी

पहले दोस्तों के साथ लड़ना मनाना रोज का काम था

आज फिर से उन दोस्तों की याद दिलाओ गई मेरी जिंदगी

जामुन खाते समय आज भी याद आते हैं वह पल

वह जामुन के पेड़ से जामुन चुपके से चुराना

और पकड़े जाने पर बहाना बनाना

फिर से वही याद दिला गई मेरी जिंदगी

पहले निश्चल मन रहता था सबका

पर अब सबके मन में फरेब है यह एक बात समझ आ गई मेरी जिंदगी

पहले हम सबके साथ रहते थे और आज सिर्फ उनकी यादों में

यह एक सच्चाई बता गयी मेरी जिंदगी

अपनों के साथ ना होने के बावजूद भी हंसती रहती हूँ

लोगों को दिखाने के लिए वरना दर्द भरी दास्तान है मेरी जिंदगी

मुस्कुराना भूल गए होंठ तो अब फिर से मुस्कुराना सिखा दे मेरी जिंदगी

जिंदगी से आज मेरी विनती है बस यही

कि काश लौटा दे मेरे बचपन की वह प्यारी सी जिंदगी...!!!! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational