STORYMIRROR

Shashank Tripathi

Romance

3  

Shashank Tripathi

Romance

मेरी हमनवा

मेरी हमनवा

1 min
276

तुम बैठो मेरे सामने, मै बस देखता रहूँ

मेरे दिल की दासता, तुमसे कहता रहूँ ।।

मुस्कुरा कर तुम प्यार से, मेरी तरफ देखना

इस मुस्कुराहट को देख, मै बस जीता रहूँ ।।


तुम आओ मेरे इतना करीब, मेरी हमनवा

कि तुम्हारी साँसो से, जिंदगी लेता रहूँ ।।

दूरिया हो जाए इतनी कम, हमारे दर्मिया

तुम्हारे बदन की खुशबू से, मै भी महकता रहूँ ।।


तुम बस बोलो तो, दो मीठे शब्द प्यार के

आरती समझ के मै, तुमको सुनता रहूँ ।।

प्यार से चाहे रख दो अपना, पैर इस माथे पे

ईश्वर का आशीर्वाद समझ, अभिभूत होता रहूँ ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Shashank Tripathi

Similar hindi poem from Romance