STORYMIRROR

Payal Khanna

Abstract

4  

Payal Khanna

Abstract

मेरी दोस्त

मेरी दोस्त

1 min
630

खुशी में मेरे साथ जो चलती रही है

 दुख में मेरी ढाल जो बनती रही है

प्यारे लम्हे हो या दुख के बुरे साए हो

मेरे साथ हमेशा जो खड़ी रही है


मेरी मुस्कुराहट के पीछे की

जो कई बार वजा रही है

मेरे व्यवहार में आए बदलाव की

जो सबसे बड़ी कड़ी है

मेरे हर वक्त में साथ

रहने वाली जो इंसान है


वह तो मेरे जीवन की आधार है

जिसके बिना मेरा जीवन अधूरा है

जिसके साथ से यह चेहरा कई बार खिला है

जिसके कारण यह मन कई बार प्रसन्न हुआ है


जिसके साथ के कारण यह

मन कई बार निडर हुआ है

जिसकी बातों से यह दिल

कई बार खुश हुआ है


मेरे जन्मदिन पर जिसका

आना सबसे बड़ा काम है

ढेर सारे उपहार ना सही

पर जिसका सिर्फ बधाई देना ही

सबसे बड़ा अनमोल उपहार है


नए साल पर जाने वाली

सबसे पहली मुबारक जिसके नाम है

हर खुशी के समय जिसको

सबसे पहला बुलावा है


जिसका घर की ना होते हुए भी

घरवालों जितना ही प्यारा स्थान है

जिसका हमारे जीवन में बहुत बड़ा काम है

 जिसके बिना ना मैं ना मेरी जिंदगी

का यह सुहाना सफर है


वह और कोई नहीं मेरी प्यारी दोस्त है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract