STORYMIRROR

Minal Patawari

Abstract Inspirational

3  

Minal Patawari

Abstract Inspirational

मेरी बिटिया

मेरी बिटिया

1 min
195

तू मेरी बेटी है पर मेरी परछाई मत बनना

तू सक्षम है अपनी राहें खुद ही चुनना 

अक्सर यह बातें होती हैं

बिटिया मां से क्या गुण लेती है


गिर कर उठना और संभलना

अपने सपनों को अपने रंग से रंगना ।

तू मोह है मेरा

पर अपनी उड़ान तू स्वयं ही भरना ।।


पथ के शूलों से मत डरना 

विफलता के भय से जम के लड़ना ।

 तू हर पल पाएगी साथ मुझे 

पर अपने निर्णय तू अपने मन से करना ।।


तू सक्षम है

अपनी राहें तू खुद ही चुनना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract