STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

"मेरी आन बान शान पिता"

"मेरी आन बान शान पिता"

1 min
292

घर के है आधार पिता,

खूब लुटाए प्यार पिता,

हर हसरत पूरी करते,

होते खेवनहार पिता।


सही सीख सिखाये पिता,

सच्ची राह दिखलाये पिता,

जीवन में उजियारा लाने,

दीप सा जलता जाये पिता।


सदा सर पे रखते हाथ पिता,

सुख दुख में देते साथ पिता,

पग पग करते पथ प्रदर्शन,

मेरे तो है सच्चे नाथ पिता।


मेरी आन बान शान पिता,

मेरा सब दीन ईमान पिता,

मेरा असली जीवन दाता,

मेरा तो है भगवान पिता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational