STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational Others

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational Others

"मेरे सांवरिया"

"मेरे सांवरिया"

1 min
183

सब कुछ तेरी ही कृपा है, मेरे सांवरिया

बिना पतवार चल रही मेरी नाव, दरिया

हर जगह बस तेरे ही चर्चे है, सांवरिया

तेरी दृष्टि से जिंदा हो पत्थर का पहिया

यह संसार जैसे नहीं चले बिना रुपिया

वैसे साखी सांसे न चले बिन सांवरिया

सदैव अपनी भक्ति का देना मुझे जिया

ऐसी प्रार्थना नित करता, मेरे सांवरिया

ज़माना मांगे तुझसे धन-दौलत, रुपया

मैं मांगूँ तुझसे भक्ति वर, मेरे सांवरिया

तू सेठों का सेठ है, मेरे प्यारे सांवरिया

ज़माना तेरे दर का भिखारी, सांवरिया

आया हूं, में तो तेरी शरण मेरे सांवरिया

बनाना अपनी सेविका, माना, तुझे पिया

इस साखी की जिंदगी तू है, सांवरिया

रहना दिल में, तू धड़कन है, सांवरिया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational