STORYMIRROR

Ruchi Mittal

Inspirational

4  

Ruchi Mittal

Inspirational

मेरे प्यारे वतन

मेरे प्यारे वतन

1 min
448

ये वीर सिपाही भारत के

पर्वत से जा टकराते हैं

दुश्मन की बातें छोडो

ये मृत्यु से भिड़ जाते हैं


ये अंगारों में पलते हैं

शोलो से खेला करते हैं

नदियाँ, सागर, पर्वत, जंगल

हर बाधा झेला करते हैं


भारत माँ की अस्मत पर

ये हँसकर जान लुटाते हैं

सीने पर गोली खाकर भी

ये वन्देमातरम् गाते हैं


मेरे प्यारे वतन तुझ पे मर कर 

ये तेरा वंदन करते हैं 

तेरी मिट्टी को शीश पे धर कर 

हर कण चंदन करते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational