STORYMIRROR

Meera Ramnivas

Inspirational

3  

Meera Ramnivas

Inspirational

मेरे पिता

मेरे पिता

1 min
190


समंदर से गहरे मेरे पिता,

आकाश से ऊंचे मेरे पिता।

जन्म पर उत्सव मनाया

प्यार का सागर लुटाया

उंगली पकड़ चलना सिखाया

स्कूल से परिचय करवाया,

अच्छाई का रास्ता दिखाया।

ईश्वर में विश्वास जगाया

बेटे बेटी का न भेदभाव किया,

मुझे मेरे हिस्से का आकाश दिया।

सदा मुझ पर रखा पूर्ण विश्वास,

 पिता पर बलिहारी मेरी हर श्वास।

           



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational