STORYMIRROR

Shalinee Pankaj

Inspirational

3  

Shalinee Pankaj

Inspirational

मेरे धरती के भगवान

मेरे धरती के भगवान

1 min
236

धरती पे भगवान का रूप

बिन उनके संसार है कूप

रौशन जहाँ उन्ही से होता है

किस्मत वाले है वो जिनके

माता-पिता होते है।


तराशते है जीवन पग- पग में

निश्छल प्रेम उन्ही का होता है

सख़्त दिखाते बाहर से

अंदर से वत्सल होता है

त्याग सुखों का अपना करते

तपाकर कुंदन हमें बनाते है


छोटी छोटी ख्वाहिशों के लिए हमारे

दिन रात वो मेहनत करते है

नैतिकता का पाठ पढ़ाते

सही गलत की पहचान कराते


ज़रा सी हरारत बदन को हुए जो

वो पूरी रात जागते है

एक सुरक्षा कवच से 

माता-पिता हर बलाओं से बचाते है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational