STORYMIRROR

AMAN SINHA

Abstract Comedy Drama

4  

AMAN SINHA

Abstract Comedy Drama

मेरा यार

मेरा यार

1 min
65

सर है फूटबाल सा चेहरा भी गोल है

भैंसे सा पेट और पाड़ा सा बोल है

आलू के टुकड़े सी इसकी ये आँख है

दो बीघे तक फैली मोटी सी नाक है


पीछे है केश लेकिन आगे से टकला है

बातें यु करता है जैसे की हकला है

मोटी कमर ऐसी दस फुट का कमरा है

रूक रूक के चलता है जैसे की लंगड़ा है


मोठे से काले से भद्दे से होठ है

काली सी चमड़ी पे काला सा कोट है

२०० नंबर की ये बंडी पहनता है

हाथी के जैसे ये चड्डी पहनता है


खाली तो लगता है आलू की बोरी है

फुला हुआ कोई पूरी कचौरी है

भारी है इतना पर साइकिल पर चलता है

पूरे बगीचे में अकेला टहलता है


खाने में हरदम बवाली ये करता है

बकरी के जैसे चुगाली ये करता है

सोने को जब ये बिस्तर पे जाता है

घोड़े के जैसे खर्राटे ये भरता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract