STORYMIRROR

Kamlesh Kumar

Inspirational

4  

Kamlesh Kumar

Inspirational

मेरा परिवार

मेरा परिवार

1 min
329

माता-पिता का प्रेम झलकता, भाई बहन का प्यार ।

स्वर्ग से सुंदर मेरा परिवार ,स्वर्ग से सुंदर मेरा परिवार।

मिलजुल कर रहते हैं सभी जहां , प्रेम ही जीवन सार।

स्वर्ग से सुंदर मेरा परिवार ,स्वर्ग से सुंदर मेरा परिवार।।


तीन भाई एक बहन के बीच में, मैंने धरा पर जन्म लिया।

सबसे छोटा हूं परिवार में,फिर भी सबने मुझसे प्यार किया। 

होश संभाला तो परिवार में, सबको  साथ रहते देखा। 

मानव  मूल्यों  के बारे में ,मैंने घर से ही  सीखा ।

सीखा  कैसे  करे  किसी से, प्यार भरा व्यवहार।।

स्वर्ग से सुंदर मेरा परिवार ,..........................।।


देश पे मरना, सभी के लिए ,जीना मां ने सिखाया था ।

फल की चिंता बिना कर्म करना ,पापा ने बताया था।

भाइयों ने भी दोस्त के भांति , हरदम मेरा साथ दिया। 

हर सुख-दुख मिलकर जीने का,कला यहीं से सीख लिया।

परिवार पहला विद्यालय , ज्ञान का है भंडार।।

स्वर्ग से सुंदर मेरा परिवार ,..........................।।


 दीदी ने वसुधैव कुटुंबकम् का, हमें पाठ पढ़ाया है। 

रच बस गया जीवन में जो मेरे,कभी नहीं भूल पाया है। 

अब तो यह संसार मुझे ,परिवार की भांति लगता है। 

सभी जीवन में खुशी से जीए, ये मन मेरा कहता है ।

आनंद-सुख बरसे हर घर में, खुशी हो अपरम्पार।।

स्वर्ग से सुंदर मेरा परिवार ,..........................।।

  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational