STORYMIRROR

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Classics

4  

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Classics

मेरा कान्हा भोला भाला

मेरा कान्हा भोला भाला

1 min
378

कान्हा मेरा भोला भाला,

कहे   जग  नंदलाला,

प्यारे प्यारे गोपाला को,

प्रेम से बुलाइये।


कान्हा मेरा नटखट,

तोड़े  घट  झटपट,

माखन का है शौकीन,

माखन खिलाइए।


सांवली  सूरत वाला,

गोकुल का प्यारा ग्वाला,

प्रेम से कान्हा ग्वाले को,

अपना बनाइये।


कान्हा की पूजा कर लो,

भक्ति मन में धर  लो,

विनती प्रभु से  करो,

संकट मिटाइये।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics