STORYMIRROR

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Others

4  

ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Others

हे मेरे कृष्ण मुरारी

हे मेरे कृष्ण मुरारी

1 min
373


राधिका गीत गा रही,

कृष्णा को है बुला रही।

मेरे प्यारे प्यारे कृष्णा,

सामने तो आइए।


प्रीतम हो गिरधारी,

हो मेरे कृष्ण मुरारी।

अपना दर्शन मुझे,

अब तो कराइये।


सारी सृष्टि के पालक,

बने आज है बालक।

अपनी बाल लीला प्रभु,

मुझे भी दिखाइए।


तुम हो प्रेम सागर,

मैं तो हूँ खाली गागर।

थोड़ा प्रेम भाव प्रभु,

मुझमें जगाइए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन