STORYMIRROR

Poonam Gupta

Inspirational

4  

Poonam Gupta

Inspirational

मेरा हिंदुस्तान

मेरा हिंदुस्तान

1 min
290

मेरा हिंदुस्तान विश्व में सबसे महान और विशाल है

हिंदुस्तान ही हम सब के भारतीय होने की पहचान है

अखंड और सद्भावना का प्रतीक मेरा हिंदुस्तान है

अनेक भाषाएं अनेक धर्म मेरा हिंदुस्तान धर्मनिरपेक्ष है

हिन्दू ,मुस्लिम, सिक्ख , ईसाई सब आपस में भाई भाई है

न किसी बैर यहां आपस में प्रेम और भाईचारा है

विभिन्न तरह के परिधान यहां मेरे हिंदुस्तान की संस्कृति है

रामायण, वेद, गीता, कुरान हिंदुस्तान के धर्मग्रंथ है

मिला सभी को सम्मान अधिकार यही हिंदुस्तान की शान है

तिरंगे की रक्षा की खातिर वीरों ने दिए बलिदान है

मेरे हिंदुस्तान की प्रगति के लिए हम सब संकल्प लेते है

जन्म हुआ हिंदुस्तान ये हमारा सौभाग्य है

हमें हिंदुस्तानी होने पर अभिमान है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational