STORYMIRROR

Poonam Gupta

Inspirational

4  

Poonam Gupta

Inspirational

-माता पिता का सम्मान

-माता पिता का सम्मान

1 min
385


माता पिता का करो सम्मान

जो देते हैं हमें जीवन दान

पाल पोसकर बड़ा करते

संस्कृति और संस्कार देते।


जब हम घर से कहीं बाहर जाते

चरण छू माता पिता से आशीष पाते

सदा हमको वो खुश रहने का आशीष देते

उनके कारण ही हम यश पाते।


मात पिता संसार में प्रभु का दूसरा रूप हैं

उनके चरणों में ही चारों धाम हैं

जगत में उनसे ही हमारी पहचान हैं

हम उनका आदर और सत्कार करते हैं।


सच्ची राह पर हमें चलना सिखाते हैं

बच्चों पर सब कुछ न्यौछावर करते हैं

गलती हमसे जब होती माफ भी करते हैं

वह हमेशा बहुत प्यार करते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational