STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational

मेहनत और सफलता

मेहनत और सफलता

1 min
357

मेहनत करने वाले

कभी हारते नहीं 

चाहे आएं राहों में

कितनी ही अड़चनें

आंधी आये तूफान आये

चलते रहने वाले

अपनी मंजिल

पर पहुँच ही जाते

मेहनत करने वालों की 

कभी हार नहीं होती

उन्हें किसी भी बात की

दरकार नहीं होती

मेहनत करके वो

पा जाते हैं

अपनी मंजिल

उनको किसी से

तकरार नहीं होती

अर्जुन की तरह

उनकी नजर रहती

सदा मछली की

आँख पर उनकी

नजर किसी और

की मोहताज नहीं होती

छू लेते हैं परिंदे

आसमान को

जिनकी ऊँची

उड़ान होती है

मिलती है

"सफलता "

उनको 

जिनके सपनों में

जान होती है

बुलंद रखो

अपने हौसलों को

क्योंकि हौसलों से ही

ऊँची उड़ान होती है 

मेहनत करने

वालों की कभी

हार नहीं होती


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational