मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होना
मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होना
दिन भर अपनो के लिये
कमाने की जद्दोजहद के बाद
माथे पर आई शिकन और पसीने को
आपके हाथों से सहलवाना चाहता हूँ
तुम्हारे कदम से कदम मिलाकर
हर ज़िम्मेदारी
निभाना चाहता हूँ
तुम्हारी अनकही चिंताओं में
साझेदार बनना चाहता हूँ
हाँ, मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होना चाहता हूँ।
