STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Abstract

4  

VIVEK ROUSHAN

Abstract

मैं तुझसे भला क्या चाहता था

मैं तुझसे भला क्या चाहता था

1 min
249

मैं तुझसे भला  क्या चाहता था

वफ़ा के बदले  वफ़ा चाहता था


खुदा ने  मुझसे छीन लिया तुझे

मुझसे ज्यादा तुझे खुदा चाहता था


ग़ुमाँ  क्यूँ  न हो खुद पर मुझे

मैंने चाहा जिसे उसे खुदा चाहता था 


किसी गैर का मैं हो भी जाऊँ तो क्या

होना तो सिर्फ मैं तिरा चाहता था 

 

तूने कहा हीं नहीं कुछ पूछने को

मैं पूछना तुझसे तिरा पता चाहता था


तेरे बारे में जब कभी पूछा किसी ने 

मैंने हर किसी से यही कहा चाहता था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract