STORYMIRROR

pooja kumari

Romance

4  

pooja kumari

Romance

मैं प्यार करती हूं तुमसे

मैं प्यार करती हूं तुमसे

1 min
274

सुनो जान,

मैं प्यार करती हूं तुमसे।।


थाम कर हाथ चलूंगी उम्र भर 

ये वादा नही करती,

पर गिरोगे किसी मोड़ पर

तो मुझे पाओगे आस पास,

चलो इकरार करती हूं तुमसे।

मैं प्यार करती हूं तुमसे।।


कभी रुठूंगी तुमसे तो

तुम मना लेना मुझे,

कभी रुठोगे तुम मुझसे 

तो रिझा लूंगी तुम्हे,

तकरार में छोड़कर जाऊंगी

चलो इनकार करती हूं तुमसे।

मैं प्यार करती हूं तुमसे।।


घरौंदे तुम्हारी प्रीत की 

तुम्हारे यकीन से बनाऊंगी मैं,

तुम्हारी रगों में बहूंगी

तुम में रहूंगी,तुम में बसूंगी मैं,

बेहिसाब,बेहद, बेपनाह प्यार दूंगी

चलो इजहार करती हूं तुमसे।

मैं प्यार करती हूं तुमसे।।


की भूल जाओगे फर्क

फकत धूप, छांव में,

मैं तुम्हारी मोहब्ब की

नशा सरेआम करूंगी,

गिरा के आऊंगी सारी 

दीवार दूरियों की,

चलो स्वीकार करती हूं तुमसे।

मैं प्यार करती हूं तुमसे।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance