STORYMIRROR

Anushka Sharma

Tragedy Others

4  

Anushka Sharma

Tragedy Others

माफ़ करना माँ मुझे

माफ़ करना माँ मुझे

1 min
46

माफ़ करना माँ मुझे

आज घर नहीं आ पाऊंगा

यशोदा के लाडले कान्हा को

माँ देवकी लोरी सुनाती है

रात बहुत लंबी है माँ

आज वहीं सो जाऊंगा

पर माफ़ करना माँ मुझे

आज घर नहीं आ पाऊंगा


आज धरती माँ मेरे

बाल यूँ सहलाती है

मैं भूल गया हर युद्ध को

मुझे नींद बहुत आती है

शायद अगले जनम में ही

तुझसे बाल सहलवाऊंगा

पर माफ़ करना माँ मुझे

आज घर नहीं आ पाऊंगा


आज रेशमी चादर भी

सुकून न दे पाएगी

तिरंगे की ही चादर में

नींद गहरी आएगी

अगली बार तिरंगा बनके

साथ तेरे लहराऊंगा 

पर माफ़ करना माँ मुझे

आज घर नहीं आ पाऊंगा


खून की बूँदें ये सारी

व्यर्थ थीं सब बह गई

जाएगी जो साथ मेरे

बस याद तेरी रह गई

उँगली पकड़ तेरी

क्या शान से चलता था मैं

जब साथ होता था तेरे

किसी से न डरता था मैं


सूर्यास्त ये डराता है

इससे भी बचा लो मुझे

कोई छू ही न पाए ऐसे

आँचल में छुपा लो मुझे

आया था तेरी गोद में

धरती की गोद में जाऊंगा

पर माफ़ करना माँ मुझे

आज घर नहीं आ पाऊंगा



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy