मानो सच भगवान तुम , रोटी को
मानो सच भगवान तुम , रोटी को
करो नहीं बर्बाद तुम , ऐसे इस रोटी को।
मानो सच भगवान तुम, यारों इस रोटी को।।
करो नहीं बर्बाद तुम---------------------।।
इतनी मेहनत यह इंसान, करता है किसके लिए।
इतनी दुहायें ईश्वर से हम , करते हैं किसके लिए।।
कोई मजदूरी, नौकरी, कोई करता है व्यापार।
करता है कोई व्याभिचार, रोटी यह पाने के लिए।।
करो नहीं बर्बाद तुम-------------------।।
हर किसी की जान बसी है , यारों इस रोटी में।
बहुत ताकत - इज्ज़त है , यारों इस रोटी में।।
दुनिया में होते हैं युद्ध, यारों रोटी के लिए।
टूट जाते हैं रिश्तें भी , यारों इस रोटी में।।
करो नहीं बर्बाद तुम-------------------।।
बनता है कोई भिखारी , पाने को यह रोटी।
करता है कोई चोरी- हत्या, पाने को यह रोटी।।
बेच देता है ईमान- धर्म, रोटी के लिए इंसान।
तड़पता है जीने के लिए, पाने को यह रोटी।।
करो नहीं बर्बाद तुम-------------------।।
