STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Inspirational Children

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Inspirational Children

मां

मां

1 min
318

जो जानै मन की बात करै प्रेम की बरसात 

जिसका सिर पे हो हाथ उसे मां कहके बुलाते हैं।


जिसके कदमों में जन्नत बस एक वही मन्नत 

जिसकी सबको है हसरत उसपे वारि सब जाते हैं।


उसे पहला गुरू जान करते देवता भी मान 

सबका चाहे जो कल्यान भगवान भी बताते हैं। 


ममता की है मूरत उसकी देवी जैसी सूरत 

जो है सबकी जरूरत वेद पुरान सब गाते हैं।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics