STORYMIRROR

OSHO RAJESH MUDGAL

Abstract

4  

OSHO RAJESH MUDGAL

Abstract

मां

मां

1 min
278

निश्छल भाव दिखाता है सदा ही मां की सूरत में 

मधुर अहसास दिखता है सदा ही मां की सूरत में 


मैं मंदिर में , मैं मस्जिदमे, मैं चर्चो में नही जाता 

इश्वर का रूप दिखता है सदा ही मां की सूरत में ।।


हमारे वास्ते दुनिया से यारो लड़ गई अम्मा 

हरेक कठनाई की छाती पर चढ़ कर बढ़ गई अम्मा  


जब तलक जिंदा थी मुझ पर मुसीबत आने ही न दी 

हरेक तूफान से चट्टान बन कर अड़ गई अम्मा ।।


मैं एक रात खासा था रात भर सो न पाई मां

सर्द रातों में जो भीगी वो साड़ी धो न पाई मां। 


देश सेवा की खातिर अजी सरहद को जब निकला 

तिलक कर , आशीष दे , मुझसे लिपटकर रो न पाई मां ।।


बेटा दूर था घर रात में मां नही सोई

हरेक तेजो त्यौहारों पर मेरे ही ख्वाब में खोई 


पहली कमाई की शादी जो उसके हाथ पर रखी 

उस दिन मुझसे लिपटकर मेरी मां बहुत रोई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from OSHO RAJESH MUDGAL

Similar hindi poem from Abstract