हां मैं हार नहीं मानता
हां मैं हार नहीं मानता
हां मैं हार नहीं मानता हूँ ।।
हां मैं हार नहीं मानता हूँ ।।
गिरता हूँ उठता हूँ उठ के फिर गिरता हूँ
पर गिर के गिरा नहीं रहता, मैं फिर नए जोश से उठता हूँ
नए कलेवर में, नए उल्लास में, नई उमंग में फिर नया घरौंदा बनाता हूं ।।
क्योंकि मैं हार नहीं मानता हूँ
मैं कभी वरदान नहीं मांगता हूँ
हाँ मैं जिद्दी हूं जिद है हार से हताश न होने की
जिद है बिखरने के फिर संवरने की
जिंदगी ने ठान रखी है मुझे हराने की
मेरी भी प्रतिज्ञा है खुद से ,जीत जाने की
कठिनाइयाँ हर तरफ तूफान बन के खड़ी है
पर मेरे हौसले भी चारों तरफ चट्टान बन के अड़े है
हालत मुझे तोड़ने पर अड़े है
जीना की जिज्ञासा मेरे साथ खड़े है
जिंदगी के सफर में रोज नए ख्वाब बनाता हूँ
रोज एक नहीं जमी, नया असम्मान लाता हूँ
क्योंकि मैं कभी हार नहीं मानता हूँ
मैं कभी वरदान नहीं मांगता हूँ ।
