STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Abstract

4  

Dheerja Sharma

Abstract

माँ सब कुछ कर सकती है

माँ सब कुछ कर सकती है

1 min
24.3K

 माँ सब कुछ कर सकती है

माँ....

समस्याओं से जूझ सकती है

तकलीफों से लड़ सकती है

नाकों चने चबवा सकती है

भूख को....


माँ......

फाड़ सकती है धरती का सीना

आसमान में सुराख कर सकती है

लात मार सकती है दुनिया को.....।

माँ....


कर सकती है वह सब कुछ

जो असम्भव सा दीखता है

अपने बच्चे के लिए लड़ सकती है

ईश्वर से.....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract