STORYMIRROR

Anil Jaswal

Inspirational

3  

Anil Jaswal

Inspirational

मां की ममता।

मां की ममता।

1 min
12.4K

मां तुं है दुनिया का पहला अजूबा,

तेरी कोख से जन्म लिया,

तुमने हाथ पकड़कर चलाना सिखाया,

अच्छे अच्छे संस्कारों से मेल करवाया,

तुमने इतना प्यार लुटाया,

उसका जग में कोई मोल न चुका पाया,

जब भी मुसीबत घिर आई,

तेरी बाहों ने मरहम लगाई।

मैंने तुझे कई बार सताया,

लेकिन तुमने कभी भी गुस्सा न दिखाया,

हर बार मुस्करा कर,

मुझे राह दिखाया।

तूं ऐसी शक्ति,

जो हमेशा देती,

उसके बदले में,

कुछ नहीं चाहती,

बल्कि मेरी भलाई की,

दुआ मांगती।

अगर मुझसे कोई पुछे,

क्या भगवान को देखा,

तो मैं आंखें बंद किए कह दूं,

वो मेरी मां है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational